Home » Mobile Review » Xiaomi स्मार्टफोन्स में अब पहले से मिलेगा Indus Appstore – जानें पूरी डिटेल!

Xiaomi स्मार्टफोन्स में अब पहले से मिलेगा Indus Appstore – जानें पूरी डिटेल!

Indus Appstore

PhonePe के Indus Appstore ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा की। अब यह भारत में सभी नए Xiaomi स्मार्टफोन में पहले से ही इंस्टाल होकर आएगा। यह साझेदारी Xiaomi के अपने ऐप स्टोर, GetApps को बदलने का संकेत देती है, और इसका टारगेट भारतीय यूजर्स के लिए एक डिजिटल इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है।

मेक फॉर इंडिया

Indus Appstore की मेन बिजनेस ऑफिसर ने इस साझेदारी को भारतीय मोबाइल यूजर्स और डेवलपर्स के लिए एक इम्पोर्टेन्ट अपडेट बताया। उन्होंने कहा कि Xiaomi इंडिया की पहुँच और Indus के ऐप खोज मंच के पाटनर्शिप से, डेवलपर्स के लिए नए अवसर खुलेंगे और यूजर्स को एक सहज और सांस्कृतिक रूप से रेलेवेंट एक्सपीरियंस मिलेगा। “यह भारत में मोबाइल ऐप्स को खोजने और एक्सपीरियंस करने के तरीके को बदलने के हमारे दृष्टिकोण की सिर्फ शुरुआत है।

डिजिटल इंडिया

Xiaomi इंडिया के मैं ऑपरेटिंग ऑफिसर ने कहा कि जैसे-जैसे भारत का डिजिटल इकोसिस्टम बढ़ रहा है, संचालित ऐप मार्किट की मांग बढ़ रही है। Xiaomi इंडिया ने हमेशा “मेक फॉर इंडिया” इनोवेशन का समर्थन किया है। Xiaomi के Indus Appstore को लॉन्च करके, कंपनी का उद्देश्य यूजर्स को एक अच्छा और डेवलप्ड ऐप एक्सपीरियंस देना है।

Advertisements

Multilingual app

Indus Appstore के लेटेस्ट वर्शन में कई इम्पोर्टेन्ट फीचर्स हैं जो इसे खास बनाती हैं।यूजर्स 12 इंडियन लैंग्वेज में ऐप्स खोज सकते हैं, जिससे लोकल लैंग्वेज बोलने वालों के लिए अपने पसंदीदा ऐप्स ढूंढना आसान हो जाता है। आवाज से खोज और वीडियो-फर्स्ट एक्सपीरियंस शानदार नेविगेशन के लिए आवाज़ से खोज और वीडियो एक्सपीरियंस दिया गया है। 45 श्रेणियों में पांच लाख से अधिक मोबाइल ऐप्स और गेम्स उपलब्ध हैं, जो सभी यूजर्स के नीड को पूरा करता है।

Xiaomi के साथ यह टाई-अप Indus Appstore के लिए एक इम्पोर्टेन्ट स्टेप है, क्योंकि Xiaomi की भारत के स्मार्टफोन मार्किट में मजबूत है। इससे Indus Appstore की पहुँच बढ़ेगी और भारतीय डेवलपर्स के लिए अपने ऐप्स को ज्यादा लोगों तक पहुँचाना आसान होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join
Scroll to Top